Showing posts with label up tet. Show all posts
Showing posts with label up tet. Show all posts

Tuesday, 9 October 2012

शिक्षक चयन में स्केलिंग लागू करने का प्रस्ताव


शिक्षक चयन में स्केलिंग लागू करने का प्रस्ताव
जागरण ब्यूरो, लखनऊ : सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने शासन को प्रस्ताव भेजकर कहा है कि परिषदीय शिक्षकों की भर्ती में विभिन्न बोर्ड से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट तथा विभिन्न विश्वविद्यालयों से स्नातक व बीएड उत्तीर्ण करने अभ्यर्थियों के अंकों में समतुल्यता स्थापित करने के लिए लोक सेवा आयोग की तर्ज पर स्केलिंग पद्धति लागू की जा सकती है। पीसीएस परीक्षा में विभिन्न वैकल्पिक विषयों के अंकों में समतुल्यता स्थापित करने के लिए उप्र लोक सेवा आयोग ने स्केलिंग पद्धति अपनाई है। शासन स्तर पर भी यह आशंका जतायी गई थी कि यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में अन्य बोर्ड की तुलना में कम नंबर मिलते हैं। कुछ विश्वविद्यालयों में भी अन्य की तुलना में कम नंबर दिये जाते हैं। ऐसे में परिषदीय शिक्षकों की भर्ती में यूपी बोर्ड से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट तथा ऐसे विश्वविद्यालयों से स्नातक व बीएड करने वाले अभ्यर्थियों को कहीं नुकसान न उठाना पड़े। शासन ने विभिन्न बोर्ड व विश्वविद्यालयों के अंकों में समतुल्यता स्थापित करने के बारे में सचिव बेसिक शिक्षा परिषद, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद और निदेशक बेसिक शिक्षा से प्रस्ताव मांगा था। सूत्रों के मुताबिक इस सिलसिले में सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। प्रस्ताव में उन्होंने शिक्षक भर्ती की मेरिट को स्केलिंग पद्धति के आधार पर तैयार करने का सुझाव दिया है।

source dainik jagran